Pixel SuperHeroes एक 2डी सतत दौड का खेल है इसमें आपको एक सुपरहीरो के रूप में खेलकर काफी दूर तक पहुंचना है। बेशक, रास्ते में आपको कई बुरे लोगों को हराते हुए बंदी बनाए लोगों को छुड़वाना होगा।
प्रसिद्ध कैनाबैल्ट की तरह, Pixel SuperHeroes में आपको शहर की छतों पर दौड़ना है, एक से दूसरे पर कूदना है। यह छत्ते दुश्मनों से भरी पड़ी है, लेकिन आपको इनके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी ओर दौड़ते हुए आप इन का खात्मा कर देते हैं।
इस शैली के अन्य खेलों की तरह, Pixel SuperHeroes में आपको कई सारे लक्ष्यों को पूरा करना है। जिसमें दूरी तय करने से लेकर कुछ पावरअप को इकट्ठा करना शामिल है। इसके अलावा, लक्ष्य पूरा कर बंदियों को छुड़ाने पर, आप नए सुपरहीरो को अनलॉक कर सकते हैं। इसमें खेलने के लिए अनेकों अलग किरदार हैं।
Pixel SuperHeroes एक मनोरंजक सदद दौड का खेल है। इसके कंट्रॉल सही एवं इसका गेमप्ले काफी मज़ेदार है - इसके पिक्सलेट किए गए ग्राफिक्स उल्लेखनीय है, जोकि काफी आकर्षक हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.2.x या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Pixel SuperHeroes के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी